{"_id":"6a5296dd4c65cefe0d06f058","slug":"roadways-to-offer-discounts-on-ticket-fares-starting-next-month-dehradun-news-c-5-hld1006-1015623-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अगले महीने से रोडवेज टिकट किराये पर देगा छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अगले महीने से रोडवेज टिकट किराये पर देगा छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। परिवहन निगम अगस्त के महीने से यात्रियों को टिकट किराये पर छूट देगा। रोडवेज को उम्मीद है कि बरसात के महीनों में जब यात्रियों की संख्या तुलनात्मक तौर पर कम हो जाती है, उस समय इस छूट से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
बरसात के समय यात्रियों की संख्या कम होने पर रोडवेज की आय घट जाती है। इस बार भी यही ट्रेंड दिखाई दे रहा है। परिवहन निगम की जून की बात करें तो प्रतिदिन 2 करोड़ 43 लाख का राजस्व मिल रहा था। जुलाई के महीने में यह घटकर डेढ़ करोड़ हो गई है। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या और कम हो सकती है। ऐसे में परिवहन निगम ने यात्रियों को छूट का लाभ देते हुए राजस्व अर्जित करने की योजना बनाई है। परिवहन निगम के जीएम संचालन क्रांति सिंह बताते हैं कि कम आय वाले महीनों में रोडवेज को बेहतर राजस्व मिल सके, इसके लिए पिछले साल एक अगस्त से 30 सितंबर तक यात्रियों टिकट किराये पर छूट दी गई थी, इस बार भी यही व्यवस्था लागू की जाएगी। इसमें आने-जाने का टिकट बुक कराने पर यात्री को दोनों तरफ के किराये में दस-दस प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा छह यात्रियों का ग्रुप टिकट बुक कराता है, तो चार, पांच और छह नंबर के यात्रियों को क्रमश: 10, 12 और 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। ऑनलाइन बुक करते समय यह विकल्प दिखाई देने लगेगा।