फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NDMA to provide funds for safety-related works at tourist destinations

Dehradun News: पर्यटन स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्यों के लिए एनडीएमए देगा धनराशि

Sun, 12 Jul 2026 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
NDMA to provide funds for safety-related works at tourist destinations
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) उत्तराखंड के पर्यटन केंद्रों में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए आर्थिक मदद देगा। इस संबंध में प्राधिकरण और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के बीच प्रारंभिक बातचीत हुई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं के प्रति बेहद संवेदनशील राज्य है। यहां मानसून के दौरान भूस्खलन, भूकटाव और बाढ़ से भारी नुकसान होता है। पुनर्निर्माण और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए एनडीएमए से आर्थिक मदद मिलती है। आपदा प्रबंधन विभाग एनडीएमए के सहयोग से आपदा से बचाव पर काम कर रहा है। अब एनडीएमए ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा कार्यों के लिए राशि देने की तैयारी की है। इससे धार्मिक और अन्य पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और मजबूत होगी
विज्ञापन



प्रस्ताव और प्रक्रिया
एनडीएमए सदस्य दिनेश कुमार असवाल ने बताया कि पर्यटन स्थलों में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए राशि एनडीएमए देगा। पर्यटन विभाग को इसका प्रस्ताव तैयार करना होगा। यह प्रस्ताव आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से एनडीएमए तक पहुंचेगा। सचिव आपदा प्रबंधन विभाग विनोद कुमार सुमन ने बताया कि एनडीएमए से बातचीत हुई है। राशि के संबंध में आगे और बात होनी है। इसके बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे चारधाम सहित अन्य जगहों पर कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकीकृत कार्य का प्रस्ताव
एनडीएमए सदस्य दिनेश कुमार असवाल का एक रिसर्च पेपर दे वेस्टर्न इंडियन हिमालय: इनवायरमेंटल चेंज, मल्टी हेजार्ड डायनेमिक्स एंड द नीड फार एन इंटीग्रेटेड नेशनल मैकेनिज्म प्रकाशित हुआ है। असवाल बताते हैं कि पश्चिमी हिमालय में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड शामिल हैं। यहां प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए एकीकृत कार्य की जरूरत है। इन राज्यों में 32 केंद्रीय संस्थान हैं। इन सभी को मिलकर एक तय उद्देश्य के साथ काम करने की जरूरत है। इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed