{"_id":"69b1d0fa61418ab9c40becf2","slug":"ai-is-revolutionizing-the-field-of-education-and-health-dr-ajay-dehradun-news-c-5-1-drn1031-919510-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति ला रहा एआई : डॉ. अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति ला रहा एआई : डॉ. अजय
विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में ग्लोबल फ्रंटियर्स इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने एआई के महत्व को समझाया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता अमेरिका के बोस्टन स्थित मेट्रोपॉलिटन कॉलेज, बोस्टन यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर विजय कनाबर ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक विकास, इसके वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं का आसानी से पता लगाया जा सकता है। आज दुनिया भर के विश्वविद्यालय और शोध संस्थान एआई के माध्यम से शिक्षा प्रणाली का विकसित कर रहे हैं। एआई केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा के हर पहलू को भी प्रभावित कर रही है। एआई आधारित टूल्स और प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षक छात्रों के सीखने की गति, उनकी रुचियों और आवश्यकताओं के अनुसार पाठ्य सामग्री तैयार कर रहे हैं। कुलपति प्रो. अजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, उत्कृष्ट शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, अनुसंधान गतिविधियां लगातार बढ़ रहीं हैं। इस दौरान विवि के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. आरके त्रिपाठी, डॉ. ऋतिका मेहरा आदि मौजूद रहीं।
Trending Videos