Uttarakhand Budget Session Live: सदन में प्रश्नकाल, जवाब से संतुष्ट नहीं हुए विपक्षी विधायक, मंत्री को घेरा
{"_id":"69b24424e64ae919b4088963","slug":"uttarakhand-budget-session-2026-fourth-day-in-bhararisain-assembly-gairsain-live-updates-cm-dhami-news-2026-03-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Budget Session Live: सदन में प्रश्नकाल, जवाब से संतुष्ट नहीं हुए विपक्षी विधायक, मंत्री को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सीएम धामी का कहना है कि विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है हम उससे पीछे नहीं हटेंगे। विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। हमने कोई गलत काम नहीं किया है। सत्र को लेकर पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां...
सदन में सवालों का जवाब देते मंत्री धन सिंह।
- फोटो : सूचना
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
03:49 PM, 12-Mar-2026
ड्यूटी में तैनात जवानों के बीच पहुंचे डीजीपी
विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन सत्र की सुरक्षा में तैनात जवानों और अधिकारियों से पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सत्र के दौरान आने वाले चुनौतियों और महत्वूपर्ण फीडबैक लिया। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में कर्तव्य निभा रहे पुलिस जवानों से पुलिस महानिदेशक ने उनकी चुनौतियों, ड्यूटी से जुड़ी कठिनाइयों तथा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। जवानों से ड्यूटी, रहने-खाने की व्यवस्था और फील्ड डिप्लॉयमेंट को लेकर महत्वपूर्ण फीडबैक लिया गया। डीजीपी ने कहा कि यह एक बेहतर अवसर है जब ग्राउंड जीरो पर काम कर रहे पुलिसकर्मियों से सीधे सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, जिससे भविष्य की कार्ययोजनाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
03:02 PM, 12-Mar-2026
ड्यूटी में तैनात जवानों के बीच पहुंचे डीजीपी, फीडबैक लिया
विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन सत्र की सुरक्षा में तैनात जवानों और अधिकारियों से पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सत्र के दौरान आने वाले चुनौतियों और महत्वूपर्ण फीडबैक लिया। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में कर्तव्य निभा रहे पुलिस जवानों से पुलिस महानिदेशक ने उनकी चुनौतियों, ड्यूटी से जुड़ी कठिनाइयों तथा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। जवानों से ड्यूटी, रहने-खाने की व्यवस्था और फील्ड डिप्लॉयमेंट को लेकर महत्वपूर्ण फीडबैक लिया गया। डीजीपी ने कहा कि यह एक बेहतर अवसर है जब ग्राउंड जीरो पर काम कर रहे पुलिसकर्मियों से सीधे सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, जिससे भविष्य की कार्ययोजनाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
02:09 PM, 12-Mar-2026
जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ विपक्ष, मंत्री को घेरा
विपक्ष की ओर से सवाल किया गया स्वास्थ्य योजना अंशदान आधारित योजना में कितने धन की व्यवस्था की गई है। उसके सापेक्ष कर्मियों का कितना भुगदान किया गया है। तकनीकी कारणों से लंबित कितने कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो पाया है और कितने धन की व्यवस्था की गई। मंत्री सवाल का जवाब घुमाते रहे तो विपक्ष बार-बार सही जवाव देने के लिए कहता रहा।
01:26 PM, 12-Mar-2026
सरकार गरैसैंण को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना बना रही
भराड़ीसैंण में अवस्थापना विकास के कार्य आगे बढ़ रहे हैं। स्थायी राजधानी के सपनों को साकार करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। दो-चार दिन में वापस लौटने की जल्दबाजी के पीछे यह भी कारण है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है। सरकार गरैसैंण को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना बना रही है। इसे धरातल पर उतरने में काफी वक्त लगेगा।
12:58 PM, 12-Mar-2026
सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा
विधानसभा सत्र के लिए पूरी सरकार भराड़ीसैंण में है। सत्र में सभी मंत्री, विधायकों के साथ आला अफसर भी पहुंचे हैं। सत्र की व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा के लिए सैकड़ों कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल रखा है। सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो रही है। वहीं, सदन के बाहर हर किसी की जुबान पर यही है कि सत्र कब समाप्त हो रहा है।
12:30 PM, 12-Mar-2026
हाट बाज़ार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की भी होगी जांच
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि हाट बाज़ार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की भी जांच होगी। जांच प्रक्रिया स्थानीय निकायों को भी देने को लेकर हुए सवाल पर मंत्री धन सिंह रावत ने जवाब दिया कि दिखाकर नीतिगत निर्णय लिया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग में कर्मियों की कमी पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:07 PM, 12-Mar-2026
सदन में मिलावटी खाद्य पदार्थो पर चर्चा
सदन में मिलावटी खाद्य पदार्थो पर चर्चा हो रही है। विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुन्ना सिंह चौहान सहित अन्य के सवालों के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह कहा कि जल्द ही नियमित जांच शुरू कि जाएगी।11:32 AM, 12-Mar-2026
सदन में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह दे रहे जवाब
सदन में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने बताया कि कर्मचारियों व पेंशनरो के लिए गोल्डन कॉर्ड पर कैशलेस इलाज पर 771 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।11:20 AM, 12-Mar-2026
प्रश्न काल शुरू
सदन में प्रश्न काल चल रहा है। संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा प्रदेश में 500 स्थान पर भूकंप चेतावनी प्रणाली को स्थापित किया जाएगा। 169 स्थान पर लगाए जा चुके हैं। 115 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
10:59 AM, 12-Mar-2026
सदन में पहुंचे सीएम धामी, सत्र शुरू
सीएम पुष्कर धामी सदन में पहुंच गए हैं। इसी के साथ विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी बोले-गैरसैंण को हमने हृदय में बसाया हैं, विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी बोले-गैरसैंण को हमने हृदय में बसाया हैं, विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन