सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations for equal pay for equal work are in full swing requested list of all contractual employees

Uttarakhand: समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, ऊर्जा निगम मुख्यालय ने मांगी सभी उपनलकर्मियों की सूची

अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 12 Mar 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज हो गई है। ऊर्जा निगम मुख्यालय ने सात दिन के भीतर सभी उपनलकर्मियों की सूची मांगी है।

-

Preparations for equal pay for equal work are in full swing requested list of all contractual employees
समान कार्य-समान वेतन - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड(यूपीसीएल) में उपनल के माध्यम से सेवा दे रहे कर्मचारियों को जल्द ही समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। यूपीसीएल ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। यूपीसीएल प्रबंधन की ओर से सभी मुख्य अभियंता, महाप्रबंधक वित्त, अधीक्षण अभियंता, उप महाप्रबंधक और अधिशासी अभियंताओं को एक पत्र जारी किया गया है।

Trending Videos


शासन के निर्देशों के बाद यूपीसीएल प्रबंधन ने उपनलकर्मियों को संबंधित पद के न्यूनतम वेतन (समान कार्य-समान वेतन) के भुगतान पर काम कर रहा है। यूपीसीएल प्रबंधन के आदेश के अनुसार, विभाग ने उन सभी उपनल कर्मियों की सूची देनी है जो एक जनवरी 2016 से पूर्व से निरंतर कार्यरत हैं। इसके लिए सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की विस्तृत सूचना सात दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने सूचना संकलन के लिए तीन विशेष प्रारूप जारी किए हैं। पहला वो, जिसमें कर्मचारी का नाम, पद, नियुक्ति तिथि, योग्यता और सेवा में आए किसी भी व्यवधान का विवरण देना होगा। दूसरा वो, जिसमें सीधी भर्ती के स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत उपनल कर्मियों का ब्यौरा होगा। तीसरा वो, जिसमें पदोन्नति वाले पदों पर तैनात आउटसोर्स कर्मियों की जानकारी होगी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी बोले-गैरसैंण को हमने हृदय में बसाया हैं, विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब

देरी पर जवाबदेही तय

यूपीसीएल मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सूचना पूरी तरह जांची और सत्यापित होनी चाहिए। सभी कार्यालयों को यह डेटा एक्सल शीट में ई-मेल के माध्यम से और हार्ड कॉपी के रूप में प्राथमिकता पर भेजने को कहा गया है। इसके साथ ही संबंधित कार्यालयों को अपने स्वीकृत स्टाफ स्ट्रक्चर के आदेश की प्रति संलग्न करना भी अनिवार्य होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed