सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tragic accident... Bike collides with tree, two students die

Dehradun News: दर्दनाक हादसा... पेड़ से टकराई बाइक, दो छात्रों की मौत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Tragic accident... Bike collides with tree, two students die
विज्ञापन
आईटी पार्क क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।
Trending Videos


मंगलवार रात करीब 11:58 बजे बुलेट बाइक से दो छात्र धोरणपुल से आईटी पार्क की ओर जा रहे थे। जब वे आईटी पार्क चौक से पहले आदर्श एन्क्लेव गेट के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहा बिहार का रहने वाला युवक देव कुमार (22) और उसके साथ बैठा नागालैंड का रहने वाला रोनित विश्वास (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद देव कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रोनित विश्वास का इलाज जारी रखा। सिर और पैर में गंभीर चोटें होने के कारण बुधवार तड़के करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है।

Iतेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल
I

न्यू मसूरी रोड स्थित मक्कावाला में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सात मार्च की रात करीब 11 बजे विनय अत्री अपनी दुकान उड़ता तीर के बाहर फुटपाथ पर खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आई कार फुटपाथ पर चढ़ गई और विनय अत्री व उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की ओर से विनय लूथरा ने पुलिस को शिकायत दी। राजपुर थाना प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Iसड़क हादसे में युवक का पैर कटा, आरोपी चालक फरार
I

गढ़ी कैंट क्षेत्र में होली के दिन हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी एक टांग काटनी पड़ी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। करीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति अनिल कुमार साहनी के साथ होली मनाने के लिए देहरादून आई थीं। चार मार्च की शाम उनके पति एक युवक के साथ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान आईएमए एमटी कॉलोनी के पास एक कार ने गलत दिशा से आकर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान डॉक्टरों को उनकी एक टांग काटनी पड़ी। पीड़िता के अनुसार दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। कैंट थाना प्रभारी केके लुंठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed