सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All India Mayor Council Two-Day Meeting to be Held in Rishikesh 60 Mayors Expected to Attend

Rishikesh: योगनगरी में होगी ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की दो दिवसीय बैठक, 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 01 Jun 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयर पहुंचेंगे। जिसमें में 46 मेयरों की कंफर्म सूची उपलब्ध हो गई है।

All India Mayor Council Two-Day Meeting to be Held in Rishikesh 60 Mayors Expected to Attend
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक के लिए मेहमान पहुंचने शुरू हो गए हैं। यह बैठक में इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में संचालित होगी। बैठक में करीब 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद है। त्रिवेणी घाट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही गंगा आरती होगी।



नगर निगम स्थित कार्यालय में मेयर शंभू पासवान ने बताया कि ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयर पहुंचेंगे। जिसमें में 46 मेयरों की कंफर्म सूची उपलब्ध हो गई है। नगर निगम प्रशासन की ओर से बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Droupadi Murmu: दो दिवसीय दौरे पर 12-13 जून को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति, IMA परेड में होंगीं मुख्य अतिथि
विज्ञापन
Trending Videos


बताया कि तीन जून को सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। तीन जून को आयोजित बैठक के दो सत्र इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में होंगे। जबकि तीसरा सत्र त्रिवेणीघाट पर होगा। तीसरे सत्र में गंगा आरती के साथ ही सांस्कृतिक संध्या में जागर सग्राट प्रीतम भरतवाण जागर और गढ़वाली गीत पेश करेंगे।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेहमानाें के साथ ही सभी पार्षद उनके परिजन और शहर की जनता उपस्थित होगी। कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र रावत भी शामिल होंगे। चार जून को सुबह त्रिवेणीघाट पर कार्यक्रम होगा। इस दिन इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए नगर निगम की ओर से पार्षदों के लिए पास जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed