सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Administration Seals Illegal Jama Masjid in Thano Rishikesh Dehradun news in hindi

Jollygrant News: थानो में अवैध जामा मस्जिद को प्रशासन ने करवाया सील, स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 01 Jun 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
Administration Seals Illegal Jama Masjid in Thano Rishikesh Dehradun news in hindi
अवैध जामा मस्जिद को प्रशासन ने करवाया सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानो स्थित विवादास्पद पर जामा मस्जिद को पुलिस प्रशासन और एमडीडीए द्वारा सील कर दिया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर थानो स्थित मस्जिद पर कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों ने काफी पहले अवैध मस्जिद की शिकायत प्रशासन और एमडीडीए से की थी। इसके बाद कुछ माह पूर्व मस्जिद के एक हिस्से को एमडीडीए द्वारा सील कर दिया गया था।

Trending Videos


तब मस्जिद पक्ष के लोगों ने कहा था कि एक हिस्से में उनके कुछ लोग रहते हैं। इसलिए उस हिस्से को सील नहीं किया जाना चाहिए। एमडीडीए द्वारा एक हिस्से को छोड़ दिया गया था। इसके बाद 27 मई को मस्जिद के दूसरे हिस्से को सील की कार्रवाई तय की गई थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए 27 मई की तारीख को बढ़ाकर एक जून कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar: राजस्थान के यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख पुकार, एक महिला की मौत, 25 घायल
विज्ञापन


इस संबंध में बजरंग दल, काली सेना और तमाम दूसरे हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन और मस्जिद को सील करने की मांग करते रहे हैं। आज हिंदू संगठनों द्वारा थानो पहुंचने की तैयारी की गई थी। लेकिन उससे पहले ही सुबह करीब दस बजे पुलिस, प्रशासन और एमडीडीए की टीम द्वारा थानों की मस्जिद को सील कर दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed