सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is no coordination within the BJP government. The public wants change: Selja

भाजपा सरकार में नहीं है तालमेल जनता चाहती है बदलाव : सैलजा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
There is no coordination within the BJP government.

The public wants change: Selja
विज्ञापन
- पांच जून को दून में प्रस्तावित राहुल गांधी की बैठक की तैयारियों का लिया जायजा

- राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी भी करेंगे उत्तराखंड का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चार व पांच जून को दो दिवसीय दौरे की तैयारियों को कांग्रेस अंतिम रूप देने में जुटी है। रविवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने देहरादून पहुंचकर पार्टी नेताओं से बैठक करने के साथ ही पांच जून को हरिद्वार बाईपास स्थित एक वेंडिंग प्वाइंट में होने वाली पार्टी नेताओं की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया।
कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी ने कहा, भाजपा सरकार में आपसी तालमेल की कमी है, भाजपा ने झूठे वादे कर जनता के साथ धोखा किया है, अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। चार जून को राहुल गांधी अल्मोड़ा में रैली करने के बाद उसी दिन पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में संवाद करेंगे। पांच जून को देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अन्य अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चंद महीने बाकी हैं। राहुल गांधी के दौरे से प्रदेश में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद हो जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता भी उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नेताओं के साथ बैठक में प्रभारी सैलजा ने कहा, प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कामकाज से खुश नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इस अवसर का लाभ उठाकर बदलाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए। राहुल गांधी अल्मोड़ा की रैली में सरकार की निंद्रा को तोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

इस मौके पर सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा व मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी, नव प्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, विजय सारस्वत, धीरेंद्र प्रताप, राजेंद्र शाह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व सैनिक अध्यक्ष राम रतन सिंह नेगी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रवक्ता गरिमा दसोनी, प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर, मनीष नागपाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed