सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NTA Has Completely Failed in Its Objective: Dr. Sunil

एनटीए अपने उद्देश्य में पूरी तरह विफल: डॉ. सुनील

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
NTA Has Completely Failed in Its Objective: Dr. Sunil
विज्ञापन
निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उसे अपने उद्देश्य में पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि जब से देश में विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की जिम्मेदारी एनटीए को सौंपी गई है, तब से एजेंसी की लापरवाही की वजह से छात्र लगातार परेशान हो रहे हैं।
Trending Videos


डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पहले नीट परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आईं और अब हर वर्ष सीयूईटी परीक्षा के दौरान छात्रों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एनटीए असफलता का पर्याय बन चुकी है। बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। साथ ही मांग की गई है कि सीयूईटी परीक्षा अब औचित्यहीन हो चुकी है और स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश पहले की तरह मेरिट के आधार पर दिए जाने चाहिए। मेरिट आधारित प्रवेश प्रणाली में छात्रों का मूल्यांकन उनकी पूर्व परीक्षाओं के आधार पर होता है, जबकि प्रवेश परीक्षाएं लगातार मानसिक तनाव का कारण बन रही हैं। कहा कि सीयूईटी के बाद भी कई संस्थानों में सीटें खाली रह जाती हैं, जिन्हें बाद में मेरिट के आधार पर ही भरा जाता है। इससे स्पष्ट है कि सीयूईटी छात्रों के समय और धन दोनों की बर्बादी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed