{"_id":"6a1d1583b7533741120da5c9","slug":"administration-seals-illegal-jama-masjid-in-thano-rishikesh-dehradun-news-in-hindi-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jollygrant News: थानो में अवैध जामा मस्जिद को प्रशासन ने करवाया सील, स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jollygrant News: थानो में अवैध जामा मस्जिद को प्रशासन ने करवाया सील, स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
अवैध जामा मस्जिद को प्रशासन ने करवाया सील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानो स्थित विवादास्पद पर जामा मस्जिद को पुलिस प्रशासन और एमडीडीए द्वारा सील कर दिया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर थानो स्थित मस्जिद पर कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों ने काफी पहले अवैध मस्जिद की शिकायत प्रशासन और एमडीडीए से की थी। इसके बाद कुछ माह पूर्व मस्जिद के एक हिस्से को एमडीडीए द्वारा सील कर दिया गया था।
Trending Videos
तब मस्जिद पक्ष के लोगों ने कहा था कि एक हिस्से में उनके कुछ लोग रहते हैं। इसलिए उस हिस्से को सील नहीं किया जाना चाहिए। एमडीडीए द्वारा एक हिस्से को छोड़ दिया गया था। इसके बाद 27 मई को मस्जिद के दूसरे हिस्से को सील की कार्रवाई तय की गई थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए 27 मई की तारीख को बढ़ाकर एक जून कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Haridwar: राजस्थान के यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख पुकार, एक महिला की मौत, 25 घायल
इस संबंध में बजरंग दल, काली सेना और तमाम दूसरे हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन और मस्जिद को सील करने की मांग करते रहे हैं। आज हिंदू संगठनों द्वारा थानो पहुंचने की तैयारी की गई थी। लेकिन उससे पहले ही सुबह करीब दस बजे पुलिस, प्रशासन और एमडीडीए की टीम द्वारा थानों की मस्जिद को सील कर दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।