सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samvad 2024 held on 4th August in Dehradun Bollywood actor John Abraham will take part in program

Amar Ujala Samvad: जॉन के अभिनय और उनकी फिटनेस की है दुनिया दीवानी, चार अगस्त को दूनवासियों से करेंगे संवाद

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Aug 2024 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड के विकास पर मंथन के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जन शामिल होंगे। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और फिल्म क्षेत्र की संभावनाओं और बॉलीवुड पर अपने विचार रखेंगे।

Amar Ujala Samvad 2024 held on 4th August in Dehradun Bollywood actor John Abraham will take part in program
अमर उजाला संवाद उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चार अगस्त को राजधानी देहरादून में होने वाले अमर उजाला का वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम हिस्सा लेंगे। लंबे समय से अपने अभिनय के दम पर जॉन अब्राहम प्रशंसकों के दिल में अलग जगह बनाने हुए हैं। जॉन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं।

Trending Videos


वह अपनी फिटनेस से बॉलीवुड के कई टॉप एक्टर्स को टक्कर देते हैं। संवाद कार्यक्रम में जॉन फिल्म क्षेत्र की संभावनाओं और बॉलीवुड पर अपने विचार रखेंगे। जॉन की फिटनेस की बात करें तो कई मंचों पर वह फिट रहने का राज बता चुके हैं। वह अपने खाने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का बहुत ज्यादा सेवन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई के साथ खेल में भी रहे अव्वल
जॉन ने अपने कॅरिअर की शुरुआत फिल्म ''जिस्म'' से की थी। बतौर मॉडल कॅरिअर शुरू करने वाले जॉन आज के समय में बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि एक बड़े प्रोड्यूसर भी हैं। वह पढ़ाई के साथ खेल में भी हमेशा अव्वल रहे। अपने स्कूल में फुटबाल टीम के कैप्टन रह चुके हैं। इसके अलावा वह 100-200 मीटर रेस के चैंपियन भी हैं।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Cloudburst:  हाई अलर्ट पर केदारघाटी, यात्रा रोकी, श्रद्धालुओं को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी

 

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ देसी ब्वॉयज और हाउसफुल-2 जैसी फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया। उन्होंने साल 2004 में ''धूम'' के साथ अपने कॅरिअर की बड़ी हिट फिल्म दी। इसके बाद वह गरम-मसाला, टैक्सी नंबर 9-2-11, बाबुल, नो स्मोकिंग, दनादन गोल, दोस्ताना और न्यूयॉर्क जैसी फिल्मों में अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। आखिरी बार वह पर्दे पर शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आए थे। आने वाले दिनों की बात करें तो अगस्त में रिलीज होने वाली फिल्म वेदा में जॉन अपने एक्शन का कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed