{"_id":"6a3253bdebc83baba9041bd2","slug":"amar-ujala-samvad-2026-cm-dhami-jp-nadda-actor-rakesh-bedi-cricketer-mohammad-kaif-will-participate-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद 2026: देवभूमि के विकास पर होगा मंथन, जेपी नड्डा, मोहम्मद कैफ समेत कई वक्ता होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद 2026: देवभूमि के विकास पर होगा मंथन, जेपी नड्डा, मोहम्मद कैफ समेत कई वक्ता होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार
देवभूमि के विकास पर एक बार फिर मंथन करने जा रहा है अमर उजाला संवाद का मंच। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी। 24 जून को देहरादून में आयोजित होने जा रहा अमर उजाला संवाद का यह मंच विचारों और अनुभवों को जोड़ने का प्रयास करेगा।
अमर उजाला संवाद 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड सिर्फ पहाड़ों, नदियों और तीर्थों का प्रदेश नहीं है। यह संभावनाओं की वह भूमि है जहां विकास, पर्यावरण, रोजगार और नई पीढ़ी की आकांक्षाएं एक साथ खड़ी हैं। इन्हीं सवालों के बीच 24 जून को देहरादून में अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026 आयोजित होगा।
हरिद्वार बाईपास रोड स्थित होटल गेटवे (सरोवर प्रीमियर) में होने वाला यह आयोजन उत्तराखंड के वर्तमान और भविष्य पर केंद्रित रहेगा। अवसर अमर उजाला की स्थापना के 78 वर्ष पूरे होने का है। स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ते इस सफर में संवाद का यह मंच विचारों और अनुभवों को जोड़ने का प्रयास करेगा। दिनभर चलने वाले 8 से अधिक सत्रों में राज्य के विकास मॉडल, निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, खेल, मनोरंजन, सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े अवसरों पर चर्चा होगी। उद्देश्य केवल बात करना नहीं, बल्कि उन प्रश्नों को सामने लाना है जो आने वाले वर्षों में उत्तराखंड की दिशा तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी भी होंगे संवाद का हिस्सा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। वे राज्य की विकास योजनाओं, निवेश और युवाओं के लिए बन रहे अवसरों पर अपने विचार रखेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। खेल जगत से पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा भाग लेंगे। दोनों अपने अनुभवों के जरिए युवाओं से नेतृत्व, अनुशासन और निरंतरता की बात करेंगे।
मनोरंजन जगत का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अभिनेता राकेश बेदी करेंगे। रंगमंच, टेलीविजन और सिनेमा के लंबे अनुभव के साथ वे बदलते मनोरंजन उद्योग पर अपने विचार साझा करेंगे। अभिनेता और कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी भी इस संवाद का हिस्सा होंगे।
नई संभावनाओं और नए रास्तों पर होगी चर्चा
राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर पूर्वी कमान के पूर्व जीओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राणा प्रताप कलिता अपने अनुभव साझा करेंगे। वहीं सनश्योर एनर्जी के को फाउंडर एवं चीफ बिजनेस ऑफिसर कार्तिकेय एन. शर्मा ऊर्जा क्षेत्र में उभरते अवसरों और हरित विकास की दिशा पर बात करेंगे। इस मंच पर नीति निर्माता, शिक्षाविद, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, युवा और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। मकसद स्पष्ट है-उत्तराखंड को लेकर नए विचारों, नई संभावनाओं और नए रास्तों पर गंभीर चर्चा।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: धर्मपुर विधानसभा सीट: भाजपा के दो बार के विधायक चमोली के सामने इस बार मैदान में नए दावेदार
सहयोग से सशक्त संवाद
अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026 को कई प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग प्राप्त है। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी प्रेजेंटिंग पार्टनर है। रेड एफएम रेडियो पार्टनर के रूप में जुड़ा है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और सोलर स्क्वायर एसोसिएट पार्टनर हैं।