सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anguish of disaster-affected women spills over in Chakrata

Dehradun News: चकराता में आपदा पीड़ित महिलाओं का छलका दर्द

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Anguish of disaster-affected women spills over in Chakrata
विज्ञापन
चकराता। तहसील क्षेत्र में दो जून को भारी बारिश और बादल फटने से ग्राम पंचायत म्यूंढा के चाईला छानी, नाईगार्ड, गढ़ाड़ी, मजुका तथा मिगाड़ क्षेत्रों में व्यापक तबाही हुई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने अपना दर्द बयां किया, जिससे उनकी आंखें नम हो गईं।


प्राकृतिक आपदा से किसानों की कृषि भूमि प्रभावित हुई है। क्यारियां और सिंचाई व्यवस्था भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। नकदी फसलें भी नष्ट हो गई हैं। कई स्थानों पर खेत बह गए हैं। फसलें पूरी तरह बरबाद हो गई हैं। इससे किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मधु चौहान ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed