सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PNB RSETI launches driving training.

Dehradun News: पीएनबी आरसेटी ने शुरू किया ड्राइविंग प्रशिक्षण

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
PNB RSETI launches driving training.
विज्ञापन
सेलाकुई। शंकरपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में हल्के (एलएमवी) वाहन स्वामियों के लिए 30 दिवसीय ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक ओपी पंवार ने कहा प्रशिक्षण प्राप्त करके लोग अपने लिए स्वरोजगार भी कर पाएंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक संगीता मौर्य व ब्लॉक समन्वयक इंद्र सिंह चौहान ने प्रतिभागियों को ड्राइविंग प्रशिक्षण के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा प्रशिक्षण प्राप्त करके सभी लोग न सिर्फ बेहतर ढंग से वाहन चला सकेंगे बल्कि वे अपने लिए स्वरोजगार भी प्रारंभ कर सकेंगे। आरसेटी निदेशक ओपी पंवार ने बताया प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 जून से 9 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क है। इसके तहत प्रतिभागियों को ड्राइविंग संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण के साथ उद्यमिता विकास, स्वरोजगार के अवसरों और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस मौके पर आरसेटी के स्टाफ सदस्य जहांगीर आलम, नवीन नेगी, सरदार सिंह, वीरेश नौटियाल, धनवीर, हिमांशु, रीना, स्वीटी, अरुण कुमार, दीपा, सागर थापा, अनिरुद्ध, संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed