सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Goods destroyed by fire in the warehouse

Dehradun News: गोदाम में आग लगने से सामग्री जलकर हुई नष्ट

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Goods destroyed by fire in the warehouse
विज्ञापन
मसूरी । नगर पालिका के मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर के निकट संग्रहीत पुनर्चक्रण योग्य सामग्री के गोदाम में आग लग गई। आग से गोदाम में रखी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। नोवेस्ट एनवायरनमेंटल सॉल्यूशन्स एलएलपी ने इस संंबंध में थाना में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

ईओ नगर पालिका गौरव भसीन ने बताया कि एमआरएफ सेंटर परिसर स्थित पुनर्चक्रण योग्य सामग्री के भंडारण गोदाम में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाई गई है, लेकिन कूड़े के ढेर में कहीं भी आग नहीं लगी है, बताया कि नोवेस्ट एनवायरनमेंटल सॉल्यूशन्स एलएलपी द्वारा इस संबंध में थाने में लिखित तहरीर दी है। गोदाम का संचालन कर रही नोवेस्ट एनवायरनमेंटल सॉल्यूशन्स एलएलपी ने थाना में दी लिखित शिकायत में कहा कि मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर परिसर के निकट पुनर्चक्रण योग्य सामग्री के भंडारण के लिए एक गोदाम, शेड बनाया गया था, लेकिन मंगलवार देर रात को अज्ञात लोगों द्वारा गोदाम में आग लगा दी गई है, इससे संग्रहीत सभी पुनर्चक्रण योग्य सामग्री जलकर नष्ट हो गया है , साथ ही सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। लिखित शिकायत में कहा कि आग की घटना की जांच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed