सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Success is attained by following the path of righteousness.

Dehradun News: धर्म के मार्ग पर चलकर प्राप्त होती है सफलता

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Success is attained by following the path of righteousness.
विज्ञापन
देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। यहां भजन-कीर्तन में भजनों की प्रस्तुति दी गई। कथाव्यास नारायण प्रसाद आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा, मित्रता, कर्तव्य और धर्म की रक्षा का संदेश देता है। जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों न आएं, यदि मनुष्य भगवान पर विश्वास रखकर धर्म के मार्ग पर चलता है तो उसे अवश्य सफलता और शांति प्राप्त होती है। कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, पंडित मधुसूदन ज्ञवाली, दुर्गेश गौतम, हरिहर गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed