{"_id":"69f8a4a52de4777ba90d817a","slug":"arvind-pandey-dehradun-news-c-5-drn1043-962664-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वायरल पत्र पर आखिर सामने आए अरविंद पांडेय, बताया-फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वायरल पत्र पर आखिर सामने आए अरविंद पांडेय, बताया-फर्जी
विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा, कांग्रेस कर रही छवि खराब करने की कोशिश
- पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर करेंगे आगे की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चार दिन से सोशल मीडिया में वायरल पत्र पर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए आखिर सोमवार को गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय मीडिया के सामने आए। उन्होंने इसे फर्जी करार देते हुए कांग्रेस पर छवि खराब करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष को तत्काल माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर विधायक पांडेय ने कहा कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया में वायरल पत्र को मेरा बताकर मेरी और पार्टी की छवि खराब की जा रही है। वह पत्र मेरा नहीं है। ऐसा कोई भी पत्र मैंने प्रधानमंत्री या किसी अन्य को नहीं लिखा है। इस फर्जी पत्र के आधार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जो कुछ कहा वह बिलकुल झूठ एवं बेबुनियादी है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।
पांडेय ने कहा कि वह संघ के स्वयंसेवक और पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं। भाजपा के खिलाफ किसी कीमत पर ऐसा कोई कृत्य नहीं कर सकते। राजनीतिक दृष्टि से इस मुद्दे पर जो कुछ कहा जा रहा है, वह असत्य और बेहद आपत्तिजनक है। पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार कदम उठाएंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सामने भी इस मामले में अपना पक्ष रख दिया है।
प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस एक फर्जी पत्र के सहारे भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का एकमात्र मकसद अपनी पार्टी में चल रही गुटबाजी और सिर फुटव्वल से जनता का ध्यान भटकाना है। विधायक के स्थिति स्पष्ट करने के बाद अब सभी गलतफहमियां दूर हो गई हैं। कांग्रेस की फिर पोल खुल गई।
-- -
नामधारी से स्पष्टीकरण मांगेगी भाजपा
दो दिन पहले उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर विधायक पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि विधायक पांडेय की कांग्रेस में सेटिंग हो गई है। वह कांग्रेस जाने की तैयारी में हैं। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि मामले में सुखदेव सिंह नामधारी से भी स्पष्टीकरण लिया जाएगा। संगठन इस पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा कर रहा है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।
-- --
कानूनी कार्रवाई करेगी भाजपा : चौहान
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के दुष्प्रचार पर लगाम लगाने के लिए जल्द ही कड़े कदम उठाने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विधि विशेषज्ञों से राय लेकर जल्द ही कानूनी होगी।
Trending Videos