सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Padma Shri Premchand Sharma Meets Governor Gurmit Singh; Emphasizes Organic Farming

Dehradun News: राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, जैविक कृषि पर जोर

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Padma Shri Premchand Sharma Meets Governor Gurmit Singh; Emphasizes Organic Farming
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) से सोमवार को लोक भवन में पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शर्मा ने राज्यपाल को अपने बागवानी और जैविक कृषि से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी।

शर्मा ने बताया कि वे बागवानी के माध्यम से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा देकर रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पूजा में उपयोग होने वाले विभिन्न पौधों को एक ही स्थान पर विकसित करने का अभिनव प्रयास भी किया है। शर्मा ने काली हल्दी के उत्पादन पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि इसमें अनेक औषधीय गुण होते हैं। उन्होंने किसानों को इसके उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई। साथ ही, इसकी प्रभावी मार्केटिंग व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने प्रेमचंद शर्मा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्यपाल ने नवाचार, जैविक खेती एवं मूल्यवर्धन के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे प्रयासों को प्रदेश के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed