फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assam Plane Crash Uttarakhand soldier Prashant Died he was only son In Family married just year ago

Assam Plane Crash: उत्तराखंड के जवान प्रशांत हुए बलिदान, घर के थे इकलौते बेटे, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Sun, 14 Jun 2026 10:28 AM IST
Alka Tyagi मनोज शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई(देहरादून)
मनोज शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 14 Jun 2026 10:28 AM IST
सार

असम में हुए विमान हादसे में उत्तराखंड के लाल प्रशांत सिंह ने भी बलिदान दे दिया। उन्होंने करीब आठ वर्षों तक देश सेवा की।

विज्ञापन
Assam Plane Crash Uttarakhand soldier Prashant Died he was  only son In Family married just year ago
सेलाकुई निवासी प्रशांत सिंह हुए बलिदान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायु सेवा के कार्गो विमान हादसे में सेलाकुई निवासी प्रशांत सिंह के बलिदान की खबर ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। राजा वाला रोड स्थित श्रीरामपुरम कॉलोनी के 32 वर्षीय प्रशांत अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

विज्ञापन




महज डेढ़ वर्ष पहले ही उनका विवाह हुआ था। बलिदान की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता हादसा स्थल के लिए रवाना हो गए हैं, जबकि क्षेत्र में शोक और संवेदनाओं का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


हर आंख नम, हर दिल गर्वित: राजौरी में बलिदानी रोहित पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

सेलाकुई के श्रीरामपुरम कॉलोनी निवासी प्रशांत सिंह ने करीब आठ वर्षों तक देश सेवा की। परिवार के अनुसार, यह उनकी दूसरी पोस्टिंग थी। इससे पहले 23 नवंबर 2024 को उनका विवाह हुआ था और परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य के सपने संजो रहा था लेकिन विमान हादसे की खबर ने परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं।

प्रशांत के पिता उमेश सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। मां बृजेश देवी ने बताया कि प्रशांत परिवार के इकलौते बेटे थे। परिवार में एक बड़ी बहन हैं जिनका विवाह हो चुका है। बलिदान की खबर से परिजनों में ही नहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग फोन कर सांत्वना देते रहे।

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी और ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश ने अपना एक वीर सपूत खो दिया है जिसकी सेवा और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed