फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Donation Fraud BKTC remove treasurer from temple donation counting duty

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: दान गणना के रजिस्ट्रर में मिली कमियां; BKTC ने खजांची को हटाया, केदार सिंह को जिम्मेदारी

Wed, 15 Jul 2026 02:30 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 15 Jul 2026 02:30 AM IST
सार

गढ़वाल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित समिति ने बदरीनाथ मंदिर पहुंच कर जांच पड़ताल की। समिति ने बीकेटीसी से चढ़ावे की गणना प्रक्रिया के साथ ही गणना कक्ष की व्यवस्था को देखा। बीकेटीसी ने दान गणना के रजिस्ट्रर में कमियां पाई जाने पर खजांची संदेश मेहता को हटा कर पूजा कार्यालय में तैनात किया।

विज्ञापन
Badrinath Donation Fraud BKTC remove treasurer from temple donation counting duty
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी के मामले की जांच के दौरान बीकेटीसी ने दान गणना के खजांची संदेश मेहता को हटा दिया है। उसके स्थान पर पूजा कार्यालय से केदार सिंह रावत को खजांची की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा चढ़ावा प्रकरण में अन्य कर्मचारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन


मंदिर में चढ़ावा हेराफेरी मामले की त्रिस्तरीय जांच चल रही है। बीकेटीसी की चार सदस्यीय टीम जांच कर चुकी है। इसके साथ ही पुलिस व शासन स्तर पर उच्च स्तरीय कमेटी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित समिति ने बदरीनाथ मंदिर पहुंच कर जांच पड़ताल की। समिति ने बीकेटीसी से चढ़ावे की गणना प्रक्रिया के साथ ही गणना कक्ष की व्यवस्था को देखा। समिति ने गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर चढ़ावा हेराफेरी की जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ प्रकरण: द्विवेदी के आरोपों पर बोले गोदियाल, हमने तो मंदिर बनाने को पैसा दिया, चढ़ावा चोरी नहीं किया

बीकेटीसी ने दान गणना के रजिस्ट्रर में कमियां पाई जाने पर खजांची संदेश मेहता को हटा कर पूजा कार्यालय में तैनात किया। उनकी जगह पूजा कार्यालय से केदार सिंह रावत को खजांची की जिम्मेदारी दी गई।

बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने खजांची को हटाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, गणना रजिस्ट्रर में कमियों के आधार पर खजांची को हटाया गया। सूत्रों के मुताबिक चढ़ावा मामले में बीकेटीसी की ओर से अन्य कर्मचारियों को जल्द कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed