फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet sub-committee will be formed to address pending issues of the state agitators Uttarakhand News

Uttarakhand: राज्य आंदोलनकारियों के लंबित मुद्दों के लिए बनेगी कैबिनेट की उप-समिति, आरक्षण पर भी चर्चा

Wed, 15 Jul 2026 01:57 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Wed, 15 Jul 2026 01:57 PM IST
सार

राज्य  आंदोलनकारियों के मामलों के समाधान के लिए कैबिनेट की एक उप-समिति बनाने पर सहमति जताई गई है। यह उप-समिति समस्याओं के निस्तारण के लिए त्रिपक्षीय वार्ता करेगी।

विज्ञापन
Cabinet sub-committee will be formed to address pending issues of the state agitators Uttarakhand News
गृह सचिव शैलेश बगोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल ने कहा, राज्य आंदोलनकारियों के लंबित मुद्दों पर कैबिनेट की उप-समिति बनेगी। शासन में हुई बैठक में इसका आश्वासन मिला है।राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष के मुताबिक गृह सचिव शैलेश बगोली के साथ राज्य आंदोलनकारियों के विभिन्न लंबित विषयों को लेकर बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें गृह सचिव ने आंदोलनकारियों के मामलों के समाधान के लिए कैबिनेट की एक उप-समिति बनाने पर सहमति जताई। यह उप-समिति समस्याओं के निस्तारण के लिए त्रिपक्षीय वार्ता करेगी। इसके बाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा ताकि उन्हें जल्द न्याय मिल सके। बैठक में कई गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन


इनमें जिलों में अभी तक आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण न होना। 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का लाभ सभी आंदोलनकारियों को न मिलना भी एक प्रमुख मुद्दा था। वर्ष 2011-12 में उत्तीर्ण राज्य आंदोलनकारियों को नियुक्ति न मिलने का विषय भी उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी: सियासत हुई तेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर हेमंत द्विवेदी का पलटवार

कैबिनेट के आदेश में अधीनस्थ चयन बोर्ड के अलावा अन्य संस्थाओं को शामिल न किए जाने पर भी बात हुई। आंदोलनकारियों ने उम्र सीमा न बढ़ाने और कमेटी को अधिकार संपन्न बनाने की मांग भी रखी। बैठक में वन्य जीव प्रतिपालक राजीव तलवार, ललित जोशी, प्रदीप कुकरेती, अंबुज शर्मा, संतन सिंह रावत और पीसी जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed