फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Transport Corporation 59 buses stuck in US-Iran war refusing to provide buses at old fixed rates

Uttarakhand: अमेरिका-ईरान जंग में परिवहन निगम की 59 बसों की डील पर फंसा पेंच, निर्माता कंपनी ने बढ़ाई कीमतें

Wed, 15 Jul 2026 12:26 PM IST
Renu Saklani अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 15 Jul 2026 12:26 PM IST
सार

अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर उत्तराखंड परिवहन निगम की 59 बसों की खरीद प्रक्रिया पर पड़ा है। निर्माता कंपनी ने कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए पुरानी दरों पर बसें देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Transport Corporation 59 buses stuck in US-Iran war refusing to provide buses at old fixed rates
उत्तराखंड परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने उत्तराखंड परिवहन निगम की 59 बसों की डील पर पेंच फंसा दिया है। निर्माता कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमत बढ़ने का हवाला देते हुए पुरानी तय की गई दरों पर बसें देने से इनकार कर दिया है। निगम और निर्माता कंपनी के अधिकारियों के बीच मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक निगम ने पिछले वर्ष जुलाई में टाटा के साथ 100 बसें खरीदने के लिए डील की थी। इसका पीओ (परचेज ऑर्डर) भी कर दिया गया था। तब दर 35 लाख 35 हजार रुपये प्रति बस थी। सितंबर महीने में केंद्र सरकार ने बसों पर लागू जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत की तो इन्हीं 100 बसों की राशि 35 करोड़ 35 लाख में टाटा ने नौ अतिरिक्त बसें देने का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रति बस 2 लाख 77 हजार रुपये कीमत कम हो गई थी। ऐसे में निर्माता कंपनी के पास नौ बसों का पैसा शेष बच रहा था। इसके अलावा हाल ही में कैबिनेट की ओर से पर्वतीय मार्गों पर चलाने के लिए 50 और बसें खरीदने का प्रस्ताव पास किया गया। इन बसों को 32 लाख 58 हजार रुपये की दर से खरीदा जाना था। लेकिन टाटा ने खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध की वजह से कच्चे माल की कीमत बढ़ने का हवाला देते हुए बस की दरों को बढ़ाकर 36 लाख रुपये प्रति बस कर दिया। ऐसे में 59 बसों की डील बीच में ही अटक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर तक खरीदी जानी हैं बसें

अधिकारियों के मुताबिक सभी 59 बसों को किसी भी स्थिति में अक्तूबर महीने तक खरीदा जाना है। निगम ने निर्माता कंपनी से इस संबंध में जल्द से जल्द से लिखित जवाब देने के लिए कहा है। अगर दोनों के बीच दरों को लेकर सहमति नहीं बनी तो निगम दूसरे विकल्प पर विचार कर सकता है।



ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: मतदाता सूची में हैरान करने वाली गड़बड़ियां, दो लाख के माता-पिता नाबालिग, 92 हजार के दादा जवान

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का हवाला देकर टाटा ने पुरानी दरों में बसें देने से मना कर दिया है। इसको सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। अक्तूबर महीने तक बसों की खरीद प्रक्रिया पूरी की जानी है। - क्रांति सिंह, महाप्रबंधक संचालन, उत्तराखंड परिवहन निगम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed