{"_id":"6a5741b44b91fb933f0b3774","slug":"chamoli-accident-news-motorcyclist-killed-after-being-run-over-by-truck-in-gopeshwar-uttarakhand-news-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: गोपेश्वर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक के नीचे फंसा बाइक सवार, मौके पर ही तोड़ा दम, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: गोपेश्वर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक के नीचे फंसा बाइक सवार, मौके पर ही तोड़ा दम, चालक फरार
Wed, 15 Jul 2026 01:50 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:50 PM IST
सार
चमोली जिले के गोपेश्वर में लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक अपनी बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गया।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा नगर के लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रक के नीचे फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश नेगी पुत्र कलम सिंह, निवासी नियर लॉ कॉलेज, गोपेश्वर के रूप में हुई है। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक चालक गवीलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपेश्वर की ओर भाग रहा था। बताया जा रहा है कि पटियालधार पुलिस चौकी पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर फरार हो गया। इसके बाद लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर उसने मुकेश नेगी की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी: सियासत हुई तेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर हेमंत द्विवेदी का पलटवार
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर दिया है।