फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Up Pradhan Election 2026 Voting Today for 7,466 Post Haridwar Excluded read All Updates in hindi

Uttarakhand: ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के लिए आज मतदान, हरिद्वार जिले को छोड़कर 7466 पदों पर वोटिंग

Wed, 15 Jul 2026 10:34 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 15 Jul 2026 10:34 AM IST
सार

प्रदेश में ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों के लिए आज चुनावी हलचल है। हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों की ग्राम पंचायतों में मतदान होना है। चमोली जिले में भी 608 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान चुनने की प्रक्रिया आज पूरी होगी, जहां सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मतदान और मतगणना तक की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Up Pradhan Election 2026 Voting Today for 7,466 Post Haridwar Excluded read All Updates in hindi
उपप्रधान के चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के 7466 पदों पर आज मतदान होना है। चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के मुताबिक मतदान अपराह्न डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक होगा। मतदान के बाद आज शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी और आज ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

चमोली: 608 ग्राम पंचायतों में आज होगा उप प्रधान का चुनाव

चमोली जिले में बुधवार को 608 ग्राम पंचायतों में बुधवार को उप प्रधान का चुनाव संपन्न होगा। निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए मंगलवार को कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इधर, पोखरी के ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी की देखरेख में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। एडीओ पंचायत अंकित भट्ट, एडीओ कोऑपरेटिव संजय रावत तथा ग्राम विकास अधिकारी राजेश सजवाण ने मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। सभी 73 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन, 11 से 12 बजे तक जांच, दोपहर 12 से 12:30 बजे तक नाम वापसी और 12:30 से 1 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक मतदान होगा तथा अपराह्न 4 बजे से मतगणना शुरू होगी। वहीं कर्णप्रयाग विकासखंड के 94 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान चुनाव के लिए ब्लॉक सभागार से सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। ब्लॉक सभागार में पहले सभी पोलिंग पार्टियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।


ये भी पढ़ें...बदरीनाथ प्रकरण: द्विवेदी के आरोपों पर बोले गोदियाल, हमने तो मंदिर बनाने को पैसा दिया, चढ़ावा चोरी नहीं किया

देवराड़ा में फर्जी वोटर का मामला आया प्रकाश में

थराली नगर पंचायत के अंतर्गत देवराड़ा वार्ड में वरुण कुमार नाम के एक फर्जी वोटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस व्यक्ति का पता और माता-पिता के नाम भी फर्जी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बाहरी देश का नागरिक है। जो पता इस व्यक्ति के वोटर लिस्ट में लिखा गया है वहां पर कोई और रहते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले यह व्यक्ति थराली में सुनार का काम करता था लेकिन अब लापता है। वहीं उप जिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत ने कहा कि एसआईआर के दौरान सभी फर्जी वोटरों के नाम काटे जाएंगे। यदि बाहरी व्यक्ति होगा तो यह जांच का मामला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed