फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uncertainty over Rahul Gandhi event in Dehradun Trucks stopped congress workers reached Parade Ground

राहुल गांधी के कार्यक्रम में पेंच: देर रात परेड मैदान पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने रोका, हुई धक्का मुक्की

Tue, 14 Jul 2026 11:21 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 14 Jul 2026 11:21 PM IST
सार

कांग्रेस ने परेड ग्राउंड में कार्यक्रम कराने के लिए 15 से 17 जुलाई तक अनुमति के लिए आवेदन किया था। शुल्क भी जमा कर दिया गया था। नगर निगम ने सशर्त अनुमति जारी कर दी थी। 

विज्ञापन
Uncertainty over Rahul Gandhi event in Dehradun Trucks stopped congress workers reached Parade Ground
परेड मैदान में कांग्रेसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून के परेड ग्राउंड में 17 जुलाई को राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम प्रस्तावित है। लेकिन कार्यक्रम स्थल की अनुमति को लेकर रार पैदा हो गई। नगर निगम ने अब इस स्थान पर आपत्ति लगा दी और सामान लेकर पहुंचे ट्रकों को ग्राउंड के अंदर जाने से रोक दिया गया है। कांग्रेसियों ने प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। वहीं, बड़ी संख्या में कांग्रेसी देर रात परेड मैदान पहुंचे और ट्रकों को अंदर ले जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोका तो पुलिस से कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की भी हुई।

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस ने परेड ग्राउंड में कार्यक्रम कराने के लिए 15 से 17 जुलाई तक अनुमति के लिए आवेदन किया था। शुल्क भी जमा कर दिया गया था। नगर निगम ने सशर्त अनुमति जारी कर दी थी। परेड ग्राउंड में ही भारत सरकार की ओर से लोक संवर्धन कार्यक्रम भी चल रहा है जो 15 जुलाई को खत्म होना था लेकिन हरेला के अवसर पर इस कार्यक्रम को दो दिन 16 और 17 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरा कारण यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने लॉ एंड आर्डर के संबंध में प्रशासन से अनुमति लेकर नगर निगम को देनी थी लेकिन मंगलवार तक वह भी नहीं मिल सकी है। नगर निगम के अनुसार इसी वजह से परेड ग्राउंड में सामान लेकर पहुंचे ट्रकों को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कहा कि  परेड ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए 10 जुलाई को विधिवत रूप से नगर निगम के आदेश पर 15 से 17 जुलाई तक के लिए परेड ग्राउंड का निर्धारित शुल्क 177000 रुपये जमा कराते हुए आरक्षित किया गया था।

परेड ग्राउंड मैदान को नियमानुसार आरक्षित करने के बावजूद प्रशासन भाजपा सरकार के दबाव में अनुमति देने में आनाकानी कर रहा है। आरक्षित किये गये मैदान की समयावधि आज से शुरू हो जाएगी। यदि नगर निगम प्रशासन हमारी समय सीमा में मैदान उपलब्ध नहीं कराता तो यह यह तानाशाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed