सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Landslide zone activated after rains debris landed in Parthadip traffic stopped

Badrinath Highway: बारिश शुरू होते ही भूस्खलन जोन सक्रिय,पर्थाडीप में आया मलबा, आधा घंटे रुकी वाहनों की आवाजाह

संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 29 May 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र पिछले कई वर्षों से बरसात में परेशानी खड़ी कर देता है। बारिश होते ही यहां भूस्खलन होने लगता है।

Badrinath Highway Landslide zone activated after rains debris landed in Parthadip traffic stopped
बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बारिश शुरू होते ही बदरीनाथ हाईवे के भूस्खलन जोन सक्रिय होने लगे हैं। शुक्रवार को करीब एक घंटे की बारिश से ही नंदानगर के भूस्खलन खेत्र पर्थाडीप में भारी मात्रा में बारिश के पानी के साथ मलबा हाईवे पर जमा हो गया इससे करीब आधा घंटे तक यात्रा वाहनों की आवाजाही थमी रही।

Trending Videos


पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र पिछले कई वर्षों से बरसात में परेशानी खड़ी कर देता है। बारिश होते ही यहां भूस्खलन होने लगता है। शुक्रवार को शाम चार बजे बारिश होने पर भूस्खलन वाली पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा पानी के साथ हाईवे पर आ गया जिससे यात्रा वाहनों की आवाजाही रुक गई। करीब आधा घंटे तक यहां जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Karnaprayag: नारायणबगड़-किमोली मार्ग पर बारिश से उफनाए नाले, पार करते समय मां-बेटी बही, ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जाेशी ने बताया कि एनएचआईडीसीएल की जेसीबी के जरिये मलबे का निस्तारण किया गया। बारिश थमने के बाद वाहनों की सुचारु आवाजाही होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed