{"_id":"6a1996ea9a1e897fd20b17ed","slug":"inspected-kaleshwar-mini-industries-centre-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124082-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कालेश्वर मिनी उद्योग केंद्र का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कालेश्वर मिनी उद्योग केंद्र का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 29 May 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। प्रदेश सरकार में गृह, कार्मिक एवं सतर्कता तथा मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगोली ने मिनी उद्योग केंद्र कालेश्वर का दौरा किया। उन्होंने उद्योगों का निरीक्षण कर उद्योग मित्रों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
सचिव बगोली ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित कई योजनाएं संचालित हैं जिन पर अनुदान और अन्य लाभ दिए जा रहे हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से उत्पादन बढ़ाने, पैकेजिंग बेहतर करने और बाजार में उच्च गुणवत्ता का सामान उपलब्ध कराने पर चर्चा की। इस अवसर पर उद्योग मित्रों ने औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी, आपदा से नुकसान और बिजली की समस्याएं उठाईं जिस पर बगोली ने उचित निस्तारण का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान चमोली के परियोजना अधिकारी आनंद सिंह, उद्योग मित्र संगठन के ताजवर सिंह नेगी और राहुल मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos