सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Kedarnath Sohan Singh Rangan appointed as new CEO of Badri KedarTemple Committee Chardham yatra 2026

Chamoli: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नए सीईओ बने उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण, मिली बड़ी जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 25 Apr 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार

बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति के नए सीईओ सोहन सिंह रांगण बनाए गए हैं। रांगण को यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब तक रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा के पास यह जिम्मेदारी थी।

Badrinath Kedarnath Sohan Singh Rangan appointed as new CEO of Badri KedarTemple Committee Chardham yatra 2026
उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण (पीसीएस) को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी ) का मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। चमोली के सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि शासन द्वारा जारी आदेश के बाद प्रशासनिक गलियारों में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब तक यह जिम्मेदारी रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा संभाल रहे थे।

Trending Videos

अपनी कुशल कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले रांगण ने कर्णप्रयाग में आपदा प्रबंधन, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों में बेहतरीन कार्य किया है। अब उन्हें आस्था के प्रमुख केंद्र बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में कुमाऊं का लहराया परचम, तस्वीरों में देखें उत्साह

आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यह नियुक्ति अत्यंत अहम है। अपेक्षा की जा रही है कि उनके अनुभव से यात्रा प्रबंधन अधिक सुगम, पारदर्शी और श्रद्धालु-हितैषी बनेगा। रांगण के नाम की घोषणा के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में मंदिर समिति की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed