सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ban imposed on holding weddings in expensive hotels initiative launched in Jaunsar Bawar Dehradun News

Uttarakhand: महंगे होटलों में शादी पर रोक, महिलाएं ज्यादा गहने नहीं पहनेंगी, उल्लंघन पर लगेगा एक लाख जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

फिजूलखर्ची रोकने के लिए जौनसार बावर के महंगे होटलों में विवाह नहीं करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। महिलाओं के अत्यधिक गहने पहनने को भी प्रतिबंधित कर दिया गया।

Ban imposed on holding weddings in expensive hotels initiative launched in Jaunsar Bawar Dehradun News
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शादी-विवाह व अन्य आयोजनों में फिजूलखर्ची को रोकने के लिए खत शिलगांव के पंचरा-भंजरा स्थित महासू देवता मंदिर में ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक में महंगे होटलों, पार्क आदि में विवाह का आयोजन करने पर रोक लगा दी गई। इसके अलावा महिलाओं के अत्यधिक गहने पहनने को भी प्रतिबंधित कर दिया गया।

Trending Videos

खत स्याणा तुलसी राम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने पर चर्चा हुई। बैठक में सबकी सहमति से यह तय किया गया कि शादी-विवाह के सभी आयोजन गांव व घरों में ही संपन्न कराए जाएंगे। आयोजन विवाह स्थल, महंगे पार्क, होटल व फार्म आदि में संपन्न नहीं कराए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं को विवाह में तीन गहने पहनने की इजाजत दी गई है। डीजे, फास्ट फूड व बीयर पर भी आयोजनों में रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में होगी सीबकथोर्न की खेती, किसानों की आर्थिकी सुधारेगा, बड़े पैमाने पर उत्पादन की योजना

पहली शादी में न्यौते के तौर पर अधिकतम 100 रुपये दिए जाने और कन्यादान में अपनी इच्छा के अनुसार देने का निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक में यह चेतावनी भी दी गई यदि कोई भी ग्रामीण फैसले को नहीं मानेगा तो उसपर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed