सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP MLA Dilip Rawat Objects to Renaming of Lansdowne Cantonment Board Writes Letter to Rajnath Singh

Kotdwar: लैंसडाउन छावनी बोर्ड का नाम बदलने पर विधायक दिलीप रावत ने जताई आपत्ति, राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 25 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

लैंसडौन का नाम बदलकर जसवंत गढ़ छावनी करने के प्रस्ताव का विरोध बढ़ रहा है। इस बीच भाजपा विधायक दिलीप रावत ने भी इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है।

BJP MLA Dilip Rawat Objects to Renaming of Lansdowne Cantonment Board Writes Letter to Rajnath Singh
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा विधायक दिलीप रावत ने पौड़ी गढ़वाल जिले में लैंसडाउन छावनी बोर्ड का नाम बदलने की चल रही प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। उन्होंने अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र लिखा है।

Trending Videos


विधायक ने इस बात पर ज़ोर दिया कि लैंसडाउन एक फलता-फूलता पर्यटन केंद्र है, जो दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने तर्क दिया कि इस पर्यटन शहर का नाम बदलने से क्षेत्र के बढ़ते पर्यटन उद्योग पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लैंसडौन का नाम बदलकर जसवंत गढ़ छावनी करने के प्रस्ताव का विरोध लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न स्थानीय संगठनों ने इस प्रस्ताव को जनभावनाओं के विपरीत बताया है। संगठनों ने आगामी 28 अप्रैल को सांकेतिक बाजार बंदी के साथ ही धरना-प्रदर्शन व जुलूस निकालने का फैसला किया है।

यह निर्णय लैंसडौन होटल एसोसिएशन, कैंट होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन जीएम ग्रुप और नागरिक मंच के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। संगठनों ने सुझाव दिया कि वीर योद्धा हीरो ऑफ द नेफा राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की स्मृति में युवाओं को रोजगार देने वाला संस्थान या आधुनिक चिकित्सालय स्थापित किया जाना चाहिए जिसका लाभ आमजनों को मिल सके।

कैंट बोर्ड ने 10 अप्रैल को पारित किया था प्रस्ताव

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत छावनी परिषद ने लैंसडौन का नाम जसवंत गढ़ करने के संबंध में बीती 10 अप्रैल को आयोजित बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया था। इस बारे में आम जनता से 30 दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। कैंट बोर्ड के प्रस्ताव के विरोध में विभिन्न संगठन लामबंद होने लगे हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  अलर्ट, कुंड बैराज के सभी गेटों से कल छोड़ा जाएगा पानी, मंदाकिनी का जल स्तर और प्रवाह अधिक बढ़ेगा

लैंसडौन के नाम परिवर्तन को लेकर रक्षा मंत्री से मिलेंगे कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप

लैंसडौन का नाम बदलकर जसवंतगढ़ छावनी किए जाने के छावनी बोर्ड लैंसडौन द्वारा पारित प्रस्ताव के जनविरोध को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने रक्षा मंत्री से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा लैंसडौन की जनता की बातें सुनकर रक्षा मंत्री से मिलने का समय मांगा गया है। रक्षा मंत्री के विदेश यात्रा से वापस आने पर लैंसडौन के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात का समय मिलेगा। बताया कि उनके नेतृत्व में लैंसडौन के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में रक्षा मंत्री से मुलाकात कर नाम परिवर्तन से पैदा होने वाली कठिनाइयों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कर नगर का नाम यथावत रखने का अनुरोध करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed