फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP NGO Cell to Visit Villages Every Sunday One Sunday One Village campaign to launch on 15th Uttarakhand

Uttarakhand: हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, 15 से शुरू होगा एक रविवार-एक गांव अभियान

Wed, 12 Aug 2026 05:08 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 12 Aug 2026 05:08 PM IST
सार

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ हर रविवार गांव पहुंचेगा। 15 से इस अभियान की शुरुआत हो रही है।

विज्ञापन
BJP NGO Cell to Visit Villages Every Sunday One Sunday One Village campaign to launch on 15th Uttarakhand
भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेशभर में एक रविवार-एक गांव, एक घंटा-समाज के नाम सामाजिक सेवा अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक रविवार एक गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए एक घंटे का सामाजिक सेवा कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

अभियान के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा ने बताया कि इसका उद्देश्य बड़े और खर्चीले आयोजन करना नहीं बल्कि गांवों तक पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना है। साथ ही ग्रामीणों की स्थानीय आवश्यकताओं को समझना और अपनी क्षमता के अनुसार छोटे लेकिन उपयोगी सामाजिक कार्य करना है। अभियान के सफल संचालन के लिए मधु जैन, प्रदेश सह-संयोजक को एक रविवार-एक गांव अभियान की संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन

दायित्व मिलने पर मधु जैन ने प्रदेश संगठन एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रदेश के अधिकाधिक गांवों तक पहुंचाने के लिए जिला संयोजकों, सह-संयोजकों, स्थानीय एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं और ग्रामवासियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे, सहयोग के लिए जताया आभार

कार्यक्रम के तहत पहले 10 मिनट संवाद एवं संकल्प, अगले 40 मिनट सेवा कार्य तथा अंतिम 10 मिनट समीक्षा और अगले रविवार की योजना के लिए निर्धारित होंगे। गांव की आवश्यकता के अनुसार स्वच्छता, पौधारोपण, जलस्रोतों की सफाई, बुजुर्गों से मुलाकात, दिव्यांगजनों की सहायता, नशामुक्ति जागरुकता और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed