फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand chef Keshav Negi met CM Dhami implicated in the Delhi hotel fire case

Uttarakhand: सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे, सहयोग के लिए जताया आभार

Wed, 12 Aug 2026 04:35 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 12 Aug 2026 04:35 PM IST
सार

उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने आज सीएम धामी से मुलाकात की। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। 

विज्ञापन
Uttarakhand chef Keshav Negi met CM Dhami implicated in the Delhi hotel fire case
सीएम धामी से मुलाकात करते शेफ केशव नेगी - फोटो : सूचना

विस्तार

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखण्ड निवासी शेफ केशव नेगी ने आज सीएम धामी से मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट कर उन्होनें सीएम का सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने नेगी का कुशलक्षेम जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाए और उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने अधिकारियों को भी ऐसे मामलों में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए यथासंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने इससे पूर्व केशव नेगी से दूरभाष पर वार्ता कर उनका हालचाल जाना था और उन्हें भरोसा दिलाया था कि प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed