सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will score a hat-trick of victories: Bhatt

भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी : भट्ट

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
BJP will score a hat-trick of victories: Bhatt
विज्ञापन
- प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक हुई

- संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी और आशीर्वाद से भाजपा, अधिक सशक्त होकर जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। यह बात भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में मातृ शक्ति को केंद्र में रखते हुए देश और प्रदेश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन्हीं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और मातृ शक्ति के सशक्तिकरण में पार्टी की महिला मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि राज्य में भी नौकरियों में आरक्षण से लेकर अनेकों मातृ शक्ति आधारित योजनाएं संचालित हैं। उसके मद्देनजर हमें अपने सेवा भाव और सक्रियता से पहले से अधिक माताओं, बहिनों और बेटियों का आशीर्वाद 2027 के चुनावों में प्राप्त कर जीत की हैट्रिक लगानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी भी दी। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के विकास और संगठन को धरातल पर मजबूत करने में महिलाओं का योगदान हमेशा से अतुलनीय रहा है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि भट्ट, मोर्चा प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री हिमानी डिमरी वैष्णव, रश्मि रस्तोगी सहित मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों की मोर्चा अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की समस्त देवतुल्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed