सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Irrigation Department: Even after four months, no posting received for the promotional post.

सिंचाई विभाग : चार महीने बाद भी पदोन्नति के पद पर नहीं मिली तैनाती

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Department: Even after four months,

no posting received for the promotional post.
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री से मिला उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सिंचाई विभाग में अभियंताओं को पदोन्नति के चार माह बाद भी तैनाती नहीं मिली है। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग ने इस पर नाराजगी जताई है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस मामले को लेकर विभागीय मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की है।
संगठन ने बताया कि विभाग में 15 से अधिक खंडों में अधिशासी अभियंताओं के पद खाली हैं। इसके बावजूद पदोन्नत हुए अभियंताओं को तैनाती नहीं दी जा रही है। इंजीनियर्स संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल सिंह पंवार ने बताया कि चार माह पहले 13 सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया था। इनमें से चार अधिशासी अभियंता विजय पाल, जगत नारायण सिंह, धीरज जोशी और मो. हामिद हसन शामिल हैं। इन चारों की तैनाती के लिए विभागाध्यक्ष ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उन्हें अभी तक पदोन्नति के पद पर तैनाती नहीं मिली। अन्य पदोन्नत हुए अभियंताओं का प्रस्ताव भी शासन को अब तक नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मंत्री से मिला आश्वासन
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल सिंह पंवार ने बताया कि विभागीय मंत्री सतपाल महाराज से मिलकर समस्या से अवगत कराया गया। इस पर मंत्री ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संघ को उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed