सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Plans to purchase another 200 small buses for hilly routes

Dehradun News: पर्वतीय रूटों के लिए 200 और छोटी बसें खरीदने की तैयारी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Plans to purchase another 200 small buses for hilly routes
विज्ञापन
-परिवहन निगम ने तैयार किया प्रस्ताव, बोर्ड बैठक में रखा जाएगा

-पर्वतीय रूटों पर हो सकेगा बसों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। रोडवेज मुख्यालय पर्वतीय रूटों पर 200 छोटी नई बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। ये बसें उन रूटों पर चलाई जाएंगी जहां बसों की कमी के कारण संचालन नही हो पा रहा है। इसके लिए 200 और छोटी बसों की खरीदने की योजना है। जिसका प्रस्ताव परिवहन निगम बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
शासन ने अभी 250 बसें खरीदने की योजना को मंजूरी दी है। इसमें पर्वतीय रूटों के लिए छोटी 50 बसें खरीदी जाएंगी। लेकिन प्रदेश में करीब दो सौ रूट ऐसे हैं जहां पर बस संचालन की संभावना है। साथ ही जन प्रतिनिधि भी लगातार मांग कर रहे हैं। यहां बस संचालन के लिए नई बसों की जरूरत है। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें 38 सीटर 200 और बसें खरीदने की योजना है। इससे बस संचालन और बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोट
रोडवेज पर्वतीय रूटों पर बस संचालन और बढ़ाना चाहता है। इसी क्रम में छोटी बसों को खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसे आगामी परिवहन निगम बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। -क्रांति सिंह, महाप्रबंधक संचालन परिवहन निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed