{"_id":"6a2f13c38f4af66204087064","slug":"employee-and-officer-transfers-should-be-carried-out-under-the-transfer-act-union-dehradun-news-c-5-drn1043-995167-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला एक्ट के तहत हों कर्मचारियों\nऔर अधिकारियों के तबादले : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला एक्ट के तहत हों कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले : संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विभागीय मंत्री सतपाल महाराज से मिला संगठन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सिंचाई विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले एक्ट 2017 के तहत करने की मांग की है। संघ ने इस संबंध में विभागीय मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को बताया कि तबादला सत्र 2026 में होने वाले स्थानांतरणों पर उच्च स्तर से दबाव डाला जा रहा है।
संघ ने मंत्री को अवगत कराया कि प्रमुख अभियंता स्तर से होने वाले तबादलों के लिए उच्च स्तर से दबाव बनाया जा रहा है। यदि ये तबादले दबाव में हुए तो वे नियमानुसार नहीं हो पाएंगे। यह तबादला एक्ट 2017 का उल्लंघन होगा। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल सिंह पंवार ने कहा, दबाव डलवा रहे कर्मचारियों का तबादला न किया जाए। इसके बजाय, केवल उन्हीं कर्मचारियों के तबादले हों जो तबादला एक्ट के तहत आते हैं। मंत्री सतपाल महाराज ने मामले में नियमानुसार तबादलों का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि नियम विरुद्ध तबादले किए गए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।