{"_id":"6a57f8277d4ea482a20b9b7f","slug":"bsf-personnel-kills-married-lover-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1019070-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बीएसएफ कर्मी ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बीएसएफ कर्मी ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में विवाहेत्तर प्रेम-प्रसंग का सनसनीखेज अंत हुआ है। आरोप है कि बीएसएफ कर्मी ने शादीशुदा प्रेमिका को जहर देकर हत्या कर ली। वारदात के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर लोकेशन भेजकर घटना की जानकारी दी और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को आरोपी की पत्नी ने सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन भेजी और बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है और खुद भी जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस लोकेशन के आधार पर मियांवाला चौक स्थित द बिरिज होमस्टे पहुंची। वहां एक कमरे में बीएसएफ जवान परमेन्द्र नेगी (38) निवासी मोहब्बेवाला, क्लेमेंटटाउन बेसुध अवस्था में मिला, जबकि आरती बिष्ट (40) निवासी गूलरघाटी, नकरौंदा मृत मिली।
पुलिस ने परमेन्द्र नेगी को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। छुट्टी पर घर आए परमेन्द्र नेगी पिछले दो दिनों से आरती के साथ इसी होमस्टे में ठहरा हुआ था।
विज्ञापन
मृतका के पति पंकज सिंह बिष्ट ने डोईवाला कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और परमेन्द्र नेगी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। इस संबंध की जानकारी आरोपी के परिवार को भी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि परमेन्द्र की पत्नी भी प्रेमिका से संबंध खत्म करने का दबाव बनाती रही थी। इसी विवाद के चलते परमेन्द्र नेगी ने आरती को जहर देकर मार डाला और बाद में खुद भी जहर खा लिया। एसपी ऋषिकेश जया बलूनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर डोईवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।