फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand SIR: Six BJP and four congress seats among top 10 with highest voter deletions read All Updates

Uttarakhand: एसआईआर के तहत प्रदेश की 10 विधानसभा में सर्वाधिक वोट कटे, इनमें छह भाजपा और चार कांग्रेस की

Thu, 16 Jul 2026 01:47 PM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 16 Jul 2026 01:47 PM IST
सार

उत्तराखंड में एसआईआर के तहत सबसे ज्यादा वोटर डिलीट होने के मामले में देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट 29,251 के साथ पहले स्थान पर है। इस सूची में अभी भी देहरादून और ऊधम सिंह नगर की सीटों की ही भरमार है।

विज्ञापन
Uttarakhand SIR: Six BJP and four congress seats among top 10 with highest voter deletions read All Updates
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

उत्तराखंड में चल रहे एसआईआर के तहत जिन 10 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट कटे हैं, उनमें से छह भाजपा और चार कांग्रेस की हैं। वहीं, देहरादून की धर्मपुर विधानसभा वोट कटने और विसंगति के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटर डिलीट होने के मामले में देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट 29,251 के साथ पहले स्थान पर है। इस सूची में अभी भी देहरादून और ऊधम सिंह नगर की सीटों की ही भरमार है, जो यह दिखाता है कि छंटनी का सबसे बड़ा काम इन्हीं दोनों जिलों में हुआ है। विसंगतियों के हिसाब से देखें तो शीर्ष-10 सीटों में से अकेले पांच सीटें (धर्मपुर, सहसपुर, रायपुर, डोईवाला, ऋषिकेश) देहरादून जिले की हैं।
विज्ञापन


धर्मपुर विधानसभा पूरे राज्य में 53,883 त्रुटिपूर्ण वोटरों के साथ सबसे शीर्ष पर है। सूची की सभी 10 सीटें पूरी तरह से मैदानी या अर्ध-शहरी क्षेत्रों की हैं, जहां मतदाताओं की संख्या ज्यादा है और डेटा एंट्री में सबसे ज़्यादा लापरवाही बरती गई है। भले ही रायपुर इस सूची में चौथे स्थान पर है लेकिन प्रतिशत के हिसाब से यहां की 35 प्रतिशत आबादी का डेटा गड़बड़ है, जो शीर्ष-तीन सीटों के प्रतिशत से भी कहीं ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा वोटर डिलीट होने वाली शीर्ष-10 विधानसभा सीटें

विधानसभा सीट कुल वोटर डिलीट वोटर किस पार्टी के पास सीट
धर्मपुर 1,46,861 29,251 भाजपा
काशीपुर 1,39,489 28,701 भाजपा
बाजपुर 1,30,948 28,520 कांग्रेस
ऋषिकेश 1,26,581 27,120 भाजपा
किच्छा 1,21,545 27,068 कांग्रेस
रायपुर 1,36,724 25,992 भाजपा
हल्द्वानी 1,19,332 20,867 कांग्रेस
रुद्रपुर 1,72,805 20,642 भाजपा
चकराता 1,02,575 20,623 कांग्रेस
भेल रानीपुर 1,28,760 19,038 भाजपा

 

सबसे ज्यादा विसंगतियों वाली टॉप 10 विधानसभा

विधानसभा सीट कुल वोटर विसंगतियों वाले वोटर किस पार्टी के पास सीट
धर्मपुर (देहरादून) 1,46,861 53,883 भाजपा
सहसपुर (देहरादून) 1,61,174 51,339 भाजपा
रुद्रपुर (यूएस नगर) 1,72,805 48,363- भाजपा
रायपुर (देहरादून) 1,36,724 47,396 भाजपा
काशीपुर (यूएस नगर) 1,39,489 45,256 भाजपा
डोईवाला (देहरादून) 1,47,049 44,662 भाजपा
ऋषिकेश (देहरादून) 1,26,581 42,344 भाजपा
भेल रानीपुर (हरिद्वार) 1,28,760 42,228 भाजपा
खानपुर (हरिद्वार) 1,35,441 42,179 निर्दलीय
गदरपुर (यूएस नगर) 1,39,588 41,089 भाजपा



ये भी पढे़ं...Uttarakhand: सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत; कंपनी प्रबंधन पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed