फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Butoli village cut off again; family left homeless after road

Dehradun News: बुटोली गांव का संपर्क फिर कटा सड़क बहने से 12 परिवार बेघर

Wed, 19 Aug 2026 02:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 19 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Butoli village cut off again; family left homeless after road
सहसपुर ब्लॉक के मिसरास पट्टी स्थित बुटोली गांव का संपर्क सोमवार को हुई अतिवृष्टि के बाद एक बार फिर तहसील व जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। शेरूखाला नाले में आए उफान से गांव को जोड़ने वाला करीब 50 मीटर मुख्य मार्ग पूरी तरह पानी में बह गया। हालात इतने बदतर हैं कि गांव के 12 परिवारों को अपना घर छोड़ने को विवश होना पड़ा है, जबकि 20 परिवार गांव में ही कैद होकर रह गए हैं। करीब 32 परिवारों और 200 की आबादी वाले इस गांव की आजीविका पर सीधा संकट आ गया है। ग्रामीण मुख्य रूप से आंचल डेयरी को दूध बेचकर गुजर-बसर करते हैं, लेकिन रास्ता कटने से दो दिन से दूध की सप्लाई पूरी तरह ठप है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई छूट गई है और गांव में राशन-पानी पहुंचाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। बेघर हुए 12 परिवार फिलहाल कोटी, कोटड़ा, भाऊवाला, चांदपुर और सहसपुर में किराये के मकानों में शरण लिए हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता संजय रावत और वार्ड सदस्य दीपक थापली, सुनील कुमार रावत, सतीश व राजेश थापली ने रोष जताते हुए कहा कि गांव का वजूद खतरे में है, लेकिन इस बार घटना के बाद अब तक तहसील या जिले का कोई भी अधिकारी मौके का मुआयना करने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मार्ग खोलने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि निरीक्षण के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed