सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Census meeting Two Cantt CEOs did not attend the census meeting action recommended Dehradun News

Dehradun News:: जनगणना निदेशक और प्रशासन की संयुक्त बैठक, नहीं पहुंचे दो कैंट के सीईओ, कार्रवाई की संस्तुति

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 Feb 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
सार

जनगणना निदेशक और प्रशासन की संयुक्त बैठक में दो कैंट के सीईओ नहीं पहुंचे। मामले में कार्रवाई की संस्तुति दी गई है। 

Census meeting Two Cantt CEOs did not attend the census meeting action recommended Dehradun News
डीएम सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जनगणना निदेशक और प्रशासन की दो संयुक्त बैठकों में बुलाने के बाद भी गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन कैंट के सीईओ अनुपस्थित रहे। इससे कैंट बोर्ड क्षेत्रों का निर्धारण नहीं हो सका। ऐसे में जनगणना निदेशक ने दोनों सीईओ के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 के तहत विधिक कार्रवाई की संस्तुति की है।

Trending Videos

जिलाधिकारी सविन बंसल की ओर से बताया गया कि गृह मंत्रालय की ओर से जनगणना प्रक्रिया अग्रिम चरण में प्रवेश कर गई है। इसके लिए उन्हें प्रमुख जनगणना अधिकारी नामित किया गया है। गृह मंत्रालय ने जनगणना चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति, उनके साथ नियमित बैठक कर क्षेत्र निर्धारण व अन्य रूप रेखा तैयार करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति
इसी के क्रम में जनगणना निदेशक और जिला प्रशासन की एक संयुक्त बैठक 28 जनवरी को बुलाई गई थी। इसमें गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन कैंट सीईओ को भी विधिवत लिखित सूचना देकर बुलाया गया था। उन्हें टेलीफोन के माध्यम से भी सूचना दी गई। बावजूद इसके दोनों अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे।

ये भी पढ़ें...Union Budget 2026: केंद्रीय करों में बढ़ी उत्तराखंड की हिस्सेदारी, अब 1841 करोड़ ज्यादा मिलेंगे

इसके बाद 31 जनवरी शनिवार को भी बैठक बुलाई गई। इसके लिए इन दोनों अधिकारियों को 28 जनवरी को ही सूचना दे दी गई थी। इस बैठक में भी दोनों अधिकारी नहीं पहुंचे। दोनों अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जनगणना निदेशक ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। दोनों अधिकारियों के गैरहाजिर होने से कैंट बोर्ड का क्षेत्र निर्धारण भी नहीं हो पाया।

यही नहीं प्रारंभिक कार्यवाही भी शुरू नहीं हो पाई। ऐसे में निदेशक जनगणना ने इसे लापरवाही मानते हुए दोनों अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति की है। उनकी संस्तुति के बाद जिला प्रशासन और निदेशक जनगणना ने संयुक्त रूप से जनगणना अधिनियम 1948 की धारा छह, सात और 11 के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इन एक्ट में एक माह के कारावास का प्रावधान है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed