सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union budget 2026 Jal Jeevan Mission will receive oxygen from the general budget Uttarakhand news

Uttarakhand: जल जीवन मिशन को मिलेगी आम बजट से ऑक्सीजन, समय सीमा बढ़ी, 67,670 करोड़ का किया प्रावधान

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 Feb 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश को जल जीवन मिशन योजना को परवान पहुंचाने के लिए 4300 करोड़ रुपये की दरकार है। केंद्र ने देशभर में इस योजना के तहत बजट में 67,670 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वहीं, योजना की अवधि भी 31 मार्च 2028 तक बढ़ गई है। माना जा रहा है कि इससे जहां बजट मिलेगा, वहीं समयसीमा बढ़ने से योजनाएं पूरी करना आसान हो जाएगा।

Union budget 2026 Jal Jeevan Mission will receive oxygen from the general budget Uttarakhand news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उत्तराखंड में हर घर नल से जल की जल जीवन मिशन योजना को आम बजट से ऑक्सीजन मिलेगी। योजना का अटका पड़ा 20 प्रतिशत काम पूरा होने के साथ ही 2000 करोड़ से ऊपर की देनदारियां भी खत्म हो सकेंगी। प्रदेश में जल जीवन मिशन योजना के तहत 14,49,170 में से 14,14,169 घरों में पेयजल के कनेक्शन दिए गए हैं।

Trending Videos


करीब पांच प्रतिशत भवनों तक योजना के तहत पेयजल कनेक्शन देने का काम बचा हुआ है। इसी प्रकार पेयजल योजनाओं की क्षमता बढ़ाने समेत करीब 20 प्रतिशत काम अधूरा है। सालभर से ये काम इसलिए अधूरे हैं क्योंकि केंद्र से मांग के सापेक्ष बजट ही नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को आए आम बजट से प्रदेश में जल जीवन मिशन के लिए आस जग गई। प्रदेश को इस योजना को परवान पहुंचाने के लिए 4300 करोड़ रुपये की दरकार है। केंद्र ने देशभर में इस योजना के तहत बजट में 67,670 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वहीं, योजना की अवधि भी 31 मार्च 2028 तक बढ़ गई है। माना जा रहा है कि इससे जहां बजट मिलेगा, वहीं समयसीमा बढ़ने से योजनाएं पूरी करना आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बारिश से लौटी ठंड, पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी के आसार

5000 से ज्यादा ठेकेदारों की देनदारियां निपटेंगी

जल जीवन मिशन योजना के तहत काम करने वाले 5000 से ज्यादा ठेकेदारों की देनदारियां भी आसानी से निपट सकेंगी। इन ठेकेदारों का करीब 1200 करोड़ के बिल बजट न मिलने के कारण फंसे पड़े हैं। बीते दिनों उन्होंने मिशन निदेशक का घेराव भी किया था। वहीं, 800 करोड़ की अन्य देनदारियां हैं। कुल मिलाकर 2000 करोड़ की देनदारियां बजट से निपट जाएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed