{"_id":"69c1393d62014ba95104e102","slug":"chamoli-girl-anchal-crowned-femina-miss-india-uttarakhand-2026-now-set-to-compete-in-miss-india-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार
देहरादून में फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बीच आंचल फरस्वाण के सिर पर ताज सजा।
आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
चमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। आंचल की इस उपलब्धि से किरुली गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Trending Videos
देहरादून में फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बीच आंचल फरस्वाण के सिर पर ताज सजा। आंचल चमोली जनपद के बंड क्षेत्र पीपलकोटी के किरुली गांव निवासी हैं। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने बदला मस्तिष्क का मिजाज: हार्मोन में हो रहा बदलाव, मनोरोग ओपीडी में पहुंच रहे मरीज, ऐसे करें बचाव
वह देहरादून में फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं। आंचल के पिता रविंद्र फरस्वाण सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। मां गृहिणी हैं। आंचल की उपलब्धि पर पूरे बंड क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लोगों को उम्मीद है कि आंचल मिस इंडिया में भी जीत हासिल करके उत्तराखंड के साथ चमोली का नाम रोशन करेंगी।