सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Gopeshwar resident dies in Haryana Police custody FIR on five unidentified individuals

Chamoli: हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा में गोपेश्वर के व्यक्ति की मौत, पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 06 Apr 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा पुलिस के पांच व्यक्ति मेरे पिता को जबरदस्ती अपने साथ ले गए और बेस अस्पताल में मृत अवस्था में छोड़ दिया। उनकी जेब में 25 हजार रुपये थे, वे भी निकाल दिए गए हैं।

Chamoli News Gopeshwar resident dies in Haryana Police custody  FIR on five unidentified individuals
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा में गोपेश्वर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में गोपेश्वर कोतवाली पुलिस ने मृतक की बेटी की तहरीर के आधार पर अज्ञात पांच व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या, अपहरण, डकैती और गाली-गलौच के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से भी भेंट की।

Trending Videos


मृतका की बेटी सिंद्रवाणी, गौचर गांव निवासी आशा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रविवार को हरियाणा पुलिस के पांच व्यक्ति मेरे पिता को जबरदस्ती अपने साथ ले गए और बेस अस्पताल में मृत अवस्था में छोड़ दिया। उनकी जेब में 25 हजार रुपये थे, वे भी निकाल दिए गए हैं। घर में लूटपाट और गाली गलौच भी की गई। थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास ने बताया कि आशा देवी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले में अज्ञात पांच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या, अपहरण, डकैती और गाली गलौच का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले में दसवां आरोपी गिरफ्तार,मॉर्निंग वॉक के दौरान सीने में लगी थी गोली

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने एसपी से मुलाकात कर मामले में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण स्थानीय लोगों के साथ एसपी सुरजीत सिंह पंवार से मिले। उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पंकज पुरोहित, अशोक बिष्ट, धीरज राणा, महेंद्र नेगी, धीरेंद्र फरस्वाण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed