{"_id":"68839b8038e76baef203cf69","slug":"char-dham-yatra-2025-pilgrims-from-maharashtra-died-while-going-to-yamunotri-dham-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunotri Dham: परिवार के साथ यमुनोत्री आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunotri Dham: परिवार के साथ यमुनोत्री आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 25 Jul 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार
महाराष्ट्र से आए अनंत खंडू पारंगे यमुनोत्री धाम जा रहे थे। इस दौरान भैरव मंदिर से आगे 19कैंची के निकट उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। इसी दौरान उनकी जान चली गई।
यमुनोत्री धाम
- फोटो : सूचना
विज्ञापन
विस्तार
परिवार और दोस्तों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु को पैदल मार्ग पर सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, अनंत खंडू पारंगे(69) पुत्र खंडू पारंगे निवासी 16/26 पोस्ट मोहोपाड़ा तहसील खालापुर जिला रायगढ़ महाराष्ट्र दर्शन के लिए यमुनोत्री धाम जा रहे थे। इस दौरान भैरव मंदिर से आगे 19कैंची के निकट उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Highway: बलदौड़ा पुल के पास महिला के ऊपर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, मौके पर हुई मौत
पुलिस व परिवार के लोग तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल जानकी चट्टी ले गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ दीपक कठैत ने इसकी पुष्टि की है।