सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 offline registration will be conducted at 30 counters at Rishikesh Transit Camp

Chardham Yatra: ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में 30 काउंटरों पर होगा ऑफलाइन पंजीकरण, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 16 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Chardham Yatra 2026: ऑफलाइन पंजीकरण के लिए कैंप क्षेत्र में 24 पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं, जबकि छह अतिरिक्त काउंटर आईएसबीटी के समीप स्थापित किए गए हैं।

Chardham Yatra 2026 offline registration will be conducted at 30 counters at Rishikesh Transit Camp
ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा पंजीकरण की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

Trending Videos


अधिकारियों ने बताया कि कैंप क्षेत्र में 24 पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं, जबकि छह अतिरिक्त काउंटर आईएसबीटी के समीप स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा गुरुद्वारा सिंह साहिब के कपाट खुलने के बाद वहां भी चार काउंटर संचालित किए जाएंगे। फिलहाल 30 काउंटर पूरी तरह तैयार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा व्यवस्थाओं का विधिवत शुभारंभ 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

चारधाम यात्रा से पहले ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी: जवाड़ी बाईपास से शुरू किया निरीक्षण, सुरंग का लिया जायजा

24 घंटे होंगे पंजीकरण

प्रशासन ने बताया कि पंजीकरण सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की भीड़ और आवागमन के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जाएगी। वर्तमान में कुल 105 कर्मचारी इस कार्य में लगाए गए हैं। इनमें 30 मोबाइल टीमें भी शामिल हैं, जो आश्रमों, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों पर जाकर यात्रियों का पंजीकरण करेंगी। मोबाइल टीमें उन स्थानों पर भेजी जाएंगी जहां कम से कम 20 या उससे अधिक यात्री रुके होंगे। इससे यात्रियों को पंजीकरण के लिए कैंप तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

भारतीयों के लिए आधार, विदेशियों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य

पंजीकरण के लिए भारतीय यात्रियों को आधार कार्ड अनिवार्य होगा। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो प्रक्रिया भी की जाएगी। विदेशी नागरिकों एवं एनआरआई यात्रियों को पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। प्रशासन का कहना है कि इस बार यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed