{"_id":"69e0dfd3985e0ac2a40953e3","slug":"digital-empowerment-is-the-need-of-the-hour-dhami-dehradun-news-c-5-drn1043-947780-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल सशक्तिकरण वर्तमान समय की आवश्यकता : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल सशक्तिकरण वर्तमान समय की आवश्यकता : धामी
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री से इंडिया डिजिटल इंपावरमेंट मीट के आयोजकों ने की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में इंडिया डिजिटल इंपावरमेंट मीट एंड अवॉर्ड समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल सशक्तिकरण वर्तमान समय की आवश्यकता हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), टेक्नालॉजी और साइंस से जुड़े विविध विषयों पर विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया जाएगा। उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। इसके साथ ही राज्य पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रति वर्ष छह करोड़ से अधिक श्रद्धालु व पर्यटक विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर आते हैं, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं।
उत्तराखंड में प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के कारण अनेक आकर्षक डेस्टिनेशन उपलब्ध हैं। राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण है, जिससे फिल्म उद्योग के क्षेत्र में व्यापक बदलाव संभावनाएं मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त औद्योगिक निवेश के लिए भी राज्य में बेहतर अवसर उपलब्ध हैं, जिन्हें और विकसित करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसके अलावा राज्य को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर सचिव नितेश झा, अपर सचिव आलोक पांडे, एनटीटी ग्लोबल डाटा सेंटर के प्रभारी निमेश कुमार, अदाणी कनेक्स के कंट्री हेड कपिल चुघ, ज्योति माल्दे, समीर यादव मौजूद रहे।
Trending Videos