सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Online registration Starts Today 1.24 lakh people Apply on First Day

Chardham Yatra: पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 06 Mar 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Chardham Yatra 2026: पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसके लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 

Chardham Yatra 2026 Online registration Starts Today 1.24 lakh people Apply on First Day
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले दिन 1.24 लाख ने पंजीकरण किया है।  केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 42405 ने किए पंजीकरण हुए। वहीं,  बदरीनाथ धाम में 36580, गंगोत्री में 22764, यमुनोत्री में 22340 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए। सुबह सात बजे से पंजीकरण वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण शुरू हुए। वहीं, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

Trending Videos


बता दें कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण करना अनिवार्य है। छह मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2026: अब 50 दिन से भी कम समय शेष, 6500 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, 10-10 किलोमीटर में बंटेंगे सेक्टर

भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड से पंजीकरण करेंगे। जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, विकासनगर में पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रोल फ्री नंबर 0135-1364 पर चौबीस घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed