सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra registration 20 counters will be opened at Rishikul Ground haridwar Uttarakhand news

Chardham Yatra 2026: रजिस्ट्रेशन के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में खुलेंगे 20 काउंटर, बनेगी हेल्प डेस्क

माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Feb 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

चारधाम या रजिस्ट्रेशन के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर खुलेंगे। सुबह सात से शाम सात बजे तक पंजीकरण की सुविधा रहेगी। जिलाधिकारी ने पुलिस, परिवहन और पर्यटन के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए।

Chardham Yatra registration 20 counters will be opened at Rishikul Ground haridwar Uttarakhand news
चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी ने बैठक की। उन्होंने होल्डिंग एरिया चिह्नित करने के साथ ही पुलिस, परिवहन, पर्यटन और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Trending Videos

बताया गया कि ऋषिकुल ग्राउंड में ही हर वर्ष की भांति चारधाम यात्रियों के पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जर्मन हैंगर लगेगा, जिसमें कुल 20 पंजीकरण काउंटर संचालित किए जाएंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया कि पंजीकरण काउंटर का संचालन सुबह सात से शाम सात बजे तक चलेगा। इसमें सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ विभागों को पूर्ववत तैयारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी को पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि ऋषिकुल में जर्मन हैंगर युक्त टेंट लगाकर अस्थायी पंजीकरण केन्द्र बनाया जाएगा, जिसमें यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फंखे, बिजली, पानी, शौचालय और आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

एआरटीओ प्रशासन को हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को ट्रिप कार्ड व ग्रीन कार्ड बनाने के अलावा वाहनों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्भागीय परिवहन अधिकारी को ऋषिकुल मैदान में हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा के दौरान धामों पर अत्याधिक भीड़ होने, वीकेंड पर या अन्य स्थिति में भीड़ बढ़ने पर यात्रियों के ठहरने के लिए धर्मशालाओं और आश्रमों का चिह्ननीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के दर्शनीय स्थलों के साईनेज तैयार कर आश्रम, अखाड़े होटलों और यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएंगे।

मोबाइल टॉयलेट लगाने और सफाई पर रहे विशेष ध्यान

जिलाधिकारी ने नगर निगम को पंजीकरण केन्द्र और होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधाओं के लिए शौचालय और मोबाइल टॉयलेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रतिदिन सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। उन्होंने नगर निगम को समुचित संख्या में सफाई कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पंजीकरण केन्द्र ऋषिकुल मैदान में यात्रियों के स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए कैम्प लगाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी निर्देशित किया।

ये भी पढे़ं...Dehradun:  'यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू संगठन ने एलिवेटेड रोड पर लिखा, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

 


 

नगर मजिस्ट्रेट को अभियान चलाने की जिम्मेदारी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर मजिस्ट्रेट को सभी होटलों, रेस्टोरेंट में सिलेंडर के स्थान पर गैस पाइप लाइन के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बस स्टैंड पर यात्रियों पर्यटकों को बदरीनाथ, केदारनाथ के लिए बसों की संख्या में वृद्धि करना होगा। इसके लिए पूर्ववत तैयारी करने के लिए उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को परिवहन विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed