सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public hearing on new electricity rates Proposed at the Uttarakhand Electricity Regulatory Commission

Uttarakahnd: नई विद्युत दरों पर आज जनसुनवाई, तीनों ऊर्जा निगमों ने दिया है प्रस्ताव, अप्रैल से होंगी लागू

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Feb 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

तीनों ऊर्जा निगमों ने इस बार कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।  नियामक आयोग आज आखिरी जनसुनवाई कर रहा है।

Public hearing on new electricity rates Proposed at the Uttarakhand Electricity Regulatory Commission
नई विद्युत दरों पर आज जनसुनवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में प्रस्तावित नई विद्युत दरों पर आज जनसुनवाई हो रही है। यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल की ओर से जो टैरिफ पिटीशन नियामक आयोग के समक्ष फाइल की गई हैं, उनसे बिजली दरों में 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी संभावित है।

Trending Videos

प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों ने इस बार कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसमें यूपीसीएल ने 16.23 प्रतिशत, पिटकुल ने करीब तीन प्रतिशत का प्रस्ताव दिया है। पहली बार यूजेवीएनएल का टैरिफ प्रस्ताव माइनस 1.2 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल आयोग ने गढ़वाल मंडल में देहरादून व गोपेश्वर और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर व लोहाघाट में सुनवाई की थी। इस बार गढ़वाल मंडल में देहरादून के साथ कर्णप्रयाग और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर के साथ मुनस्यारी में जनसुनवाई हो रही है। नियामक आयोग आज आखिरी जनसुनवाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: झपकी लेते ही बजेगा अलार्म, शराब पीते ही स्टार्ट नहीं होगी कार, छात्रों ने बनाई सेफ्टी डिवाइस


इसमें कोई भी उपभोक्ता अपना सुझाव या आपत्ति आयोग के समक्ष दर्ज करा सकता है। नियामक आयोग के सचिव नीरज ने बताया कि जनसुनवाई के बाद आयोग सभी तथ्यों को मद्देनजर रखते हुए टैरिफ प्रस्ताव पर निर्णय लेगा। नई बिजली दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed